ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से दुर्घटना टली

ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से दुर्घटना टली


दुर्गापुर(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर कई कार्यक्रमों के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते रहती है | इसके बावजूद भी लोग कभी-कभी जल्दबाजी के चक्कर में किसी घटना के शिकार हो जाते हैं | ऐसे ही एक घटना घटी है कमिश्नरेट के ईस्ट जोन के दुर्गापुर मे,जहां मेंन गेट पर  एक महिला जल्दबाजी में रास्ता पार कर रही थी वहीं दूसरी ओर से एक लोरी आ रहा था | इसी बीच दुर्गापुर ट्रेफिक गार्ड के जवान सन्तु दास मेंन गेट के पास ड्यूटी पर तैनात थे एवं उनकी नजर उस महिला पर पड़ी | उन्होंने तत्परता  के साथ उस महिला को रोका | ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया | इसी के साथ भुक्तभोगी महिला ने भी पुलिस को धन्यवाद दिया एवं आगे से इस विषय को ध्यान में रखने का आश्वासन भी दिया | इसके अलावा उन्होंने धन्यवाद स्वरूप एक कप भी ट्रैफिक जवान को दिया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0